बिजनौर, मई 4 -- स्वास्तिक फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक ने कंपनी में कार्यरत क्रेडिट ऑफीसर पंकज कुमार पुत्र दौलत सिंह निवासी मजरा जसपुर उधम सिंह नगर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराते हुए कहा है कि वह उनकी कंपनी में कार्यरत है और विभिन्न ग्रामों से लोन के धन की वसूली करता है। दो मई को उसके द्वारा 140745 की वसूली की गई, परंतु ब्रांच में जमा नहीं किया गया। वह धन लेकर गायब हो गया। शाखा प्रबंधक का कहना है कि उसने विभिन्न ग्राम जैसे सुरंनगला, मंडोरी, मिट्ठपुर, मिल्क, शेरपुर रेहनी, बुढ़नपुर, दौलताबाद आदि गांव से मिला कर 140745 की वसूली की परंतु धन जमा नहीं किया। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.