जौनपुर, दिसम्बर 5 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पाली नवाबाद निवासी संतोष कुमार मौर्य के क्रेडिट कार्ड से साइबर अपराधियों ने 93,169 रुपये की खरीदारी कर ली। पीड़ित ने बताया कि 15 सितंबर 2025 को कार्यालय में काम करते समय उनके मोबाइल पर ओटीपी और बड़ी खरीदारी का संदेश आया। जबकि उन्होंने कोई लेनदेन नहीं किया था। उन्होंने तत्काल बैंक को सूचना देकर कार्ड ब्लॉक कराया, साथ ही फोन और ईमेल से विवरण मांगा पर बैंक की ओर से कोई उत्तर नहीं मिला। संतोष ने साइबर सेल पोर्टल और आरबीआई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की, लेकिन राशि रिवर्स नहीं हो सकी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की ...