रिषिकेष, जनवरी 6 -- क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 23 जनवरी से शुरू होगा। इस बार मेला सात दिन का कराने की तैयारी है। जीरो वेस्ट की थीम पर इस साल मेला आयोजित किया जाएगा। मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण को मेलाध्यक्ष और समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल को मेला संयोजक चुना गया। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण की अध्यक्षता में नगर पालिका मुनिकीरेती के सभागार में मेले की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यह क्षेत्रीय जनता का यह मेला है। जिसमें स्थानीय कलाकारों, स्थानीय महिलाओं को विशेष स्थान व मंच मिलेगा। आयोजन से जुड़े अशोक क्रेजी ने बताया कि क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में मेले को आयोजित किया जाता है। मनीष डिमरी ने मेला आयोजित करने के लिए जल्द समिति के गठन किए जाने का सुझाव रखा। राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्...