झांसी, फरवरी 9 -- मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के दिशा-निर्देशों पर बांदा स्थित संयुक्त क्रू-बुकिंग लॉबी में रेल संरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संरक्षा संवाद-सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। संरक्षा संवाद में मुख्य क्रू-नियंत्रक, बांदा के साथ-साथ 04 मुख्य लोको निरीक्षक, 15 लोको पायलट तथा 21 सहायक लोको पायलट उपस्थित रहे। सेमिनार के दौरान रेल परिचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण संरक्षा विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संवाद के दौरान एसपीएडी एवं एसआर वायलेशन से बचाव के संबंध में लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट के कर्तव्यों पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त रेड नोटिस संख्या के प्रावधानों से अवगत कराया गया तथा सभी क्रू सदस्यों को क्वालिटी रेस्ट के महत्व को समझाया गया। इसके अतिरिक्त यार्ड में स्थित सिग...