गिरडीह, अप्रैल 19 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के महेशमुंडा, खोरीमहुआ, तिलोबोनी समेत विभिन्न स्थानों में स्थित गिरजाघरों में गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को संबंधित गिरजाघरों के फादर के नेतृत्व में मिस्सा बलिदान का आयोजन किया गया। इसके उपरांत प्रभु यीशु के दुख भोग एवं यातनाओं को स्मरण करते हुए जीवंत चित्रण पेश करते हुए क्रूस यात्रा निकाली। क्रूस यात्रा के अलावा गिरजाघरों में विशेष आराधना सभा का आयोजन किया गया। गिरजाघरों में यीशु के अंतिम सात वाक्यों को स्मरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...