बिजनौर, जुलाई 4 -- बिजनौर। सावित्री एंक्लेव कॉलोनी में शुक्रवार शाम रिटायर्ड जेई ने एक कुत्ते की अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। कुत्ते का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने जेई के घर के रैम्प पर शौच कर दिया था। जेई कुत्ते पर पांच गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन उसके शरीर में जा लगीं। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं कुत्ते की हत्या से आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार नजीबाबाद कोतवाली मार्ग पर आकाशवाणी केंद्र के निकट सावित्री एनक्लेव है। इसमें लोक निर्माण विभाग से रिटायर्ड जेई राजवीर सिंह रहते हैं। राजवीर सिंह ने कुछ दिन पहले ही कॉलोनी में मकान लिया है। बताया गया कि कॉलोनी में कुत्ते उनके घर के बाहर रैम्प पर शौच कर देते थे। शुक्रवार को भी एक कुत्ते ने रैम्प पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.