भागलपुर, जनवरी 16 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर गंगा में जल परिवहन को सुदृढ़ करने के लिए रिवर इन्फोर्मेशन सिस्टम (आरआईएस) संयंत्र लगाया गया है। ताकि नदी मार्ग से गुजर रहे क्रूज और कार्गो चालकों को दिक्कत न हो। नदी की गहराई की जानकारी पूर्व से मिलने के बाद वाराणसी या हावड़ा की ओर से आ रहे जहाजों को बेमतलब बीच नदी में नहीं रुकना पड़े। भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर हाई डिफेंशिएंसी का संयंत्र लगाया गया है। यह संयंत्र सैटेलाइट से जुड़ा है। जो नदी की हर पल की गतिविधि बताएगी। इससे संयंत्र में लगे कैमरे से नदी की गहराई भी स्कैन की जा सकेगी। फरक्का के बाद मोकामा के बीच यह संयंत्र गंगा में लगाया गया है। संयंत्र में आधुनिक सेंसर और उपकरण हैं, जो कोहरे या रात में जहाजों को रास्ता दिखाते हैं और उनकी स्थिति ट्रैक करते हैं। जिससे गंगा...