नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स का मैच। पहले बैटिंग कर रही थी आरसीबी। स्कोरबोर्ड पर टंगे थे 104 रन और तबतक 5 विकेट गिर चुके थे। गुजरात के साई किशोर का ओवर चल रहा था। सामने थे क्रुणाल पांड्या । पारी की 86वीं गेद। साई किशोर के कैरम बॉल ने पांड्या को हैरान कर दिया। टप्पा खाने के बाद गेंद एकदम सीधी रही। बल्लेबाज गच्चा खा गए। खेलना चाहते थे लेग साइड में लेकिन गेंद पहुंच गई सीधे गेंदबाज साई किशोर के हाथों में। क्रुणाल पांड्या आउट हो चुके थे। अब साई किशोर ने खुलासा किया है कि कैरम बॉल पर वह लंबे समय से काम कर रहे थे लेकिन इस्तेमाल पहली बार किया था। अब गुजरात टाइटंस के स्पिनर आर साई किशोर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में अपनी कैरम बॉल से बल्लेबाजों को गच्चा देने के लिए तैयार हैं। वह इस पर पिछले तीन-चार वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.