एटा, फरवरी 9 -- 42वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदीप कुमार-शिवानी चैंपियन बने हैं। विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाडियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। सोमवार को कॉलेज परिसर में बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में प्रथम शिवम कुमार, द्वितीय कन्हैया, तृतीय रंजीत कुमार रहे। 200 मीटर दौड़ में इशांत तिवारी प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय एवं बादल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में आशीष कुमार प्रथम, विकास कुमार द्वितीय, अंशुल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ट्रिपल जंप में प्रदीप यादव प्रथम, राजकुमार द्वितीय और बादल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में 400 मीटर दौड़ में वर्षा प्रथम, मुस्कान द्वितीय एवं शालिनी तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में शालिनी प्रथम, डोरी द्वितीय एवं करिश्मा यादव तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ म...