प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। समरसता दिवस के मौके पर सद्भावना कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सेफ प्रो क्रिकेट एकेडमी जिरियामऊ के ग्राउंड पर क्रीड़ा भारती एवं डॉक्टर्स इलेवन के मध्य खेला गया। क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने किया। टॉस जीतकर डॉक्टर्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डॉक्टर्स इलेवन 20 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 136 रन पर धराशायी हो गई। इसके बाद क्रीड़ा भारती की टीम ने तेज प्रताप और अभिषेक की शानदार बल्लेबाजी के दम पर तीन गेंद शेष रहते हुए एक विकेट से मैच जीत हासिल कर विजेता बनी। टीम के कप्तान दुष्यंत सहित पूरी टीम ने विजेता ट्रॉफी प्राप्त की। शृंखला में बेस्ट बॉलर का पुरस्कार अजीत, बेस्ट बल्लेबाजी अभिषेक व मैन ऑफ द मैच तेज प्रताप ने प्राप्त किया।

हिंद...