हापुड़, दिसम्बर 17 -- मिनीलैंड कॉन्वेंट स्कूल में क्रीड़ा भारती हापुड़ एवं योगासन स्पोर्ट्स संघ हापुड़ द्वारा 21 दिसंबर को जिला योग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें अंडर 8 से लेकर अंडर 18 तक के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला महिला अध्यक्ष वंदना सिंघल ने बताया कि योग देश विदेश में विभिन्न स्तरों पर योगासन स्पर्धाएं हो रही हैं। जिनमें आयु वर्ग, श्रेणी (पारंपरिक, कलात्मक) और नियमों (जैसे सूर्य नमस्कार व अनिवार्य आसन) के आधार पर प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं। छात्र, शिक्षक और पेशेवर शामिल होते हैं। ये प्रतियोगिताएं मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देती हैं और सफल प्रतिभागियों को राज्य व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मौका मिलता है। क्रीड़ा भारती के नगर अध्यक्ष गौरव गोयल ने जानकारी द...