गाज़ियाबाद, दिसम्बर 3 -- मोदीनगर। गिन्नी देवी मोदी गर्ल्स पीजी कॉलेज में ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता हुई। इसमें 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शिवांगी प्रथम और ईशा झा द्वितीय स्थान पर रही। विजेताओं को क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत कोषाध्यक्ष तेजस्वी शर्मा ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्या प्रोफेसर पूनम शर्मा सम्मानित करते हुए कहा कि संस्थान की मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम ही छात्राओं की यह उपलब्धि है। कार्यक्रम की संयोजिका शिवानी शर्मा ने संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.