मिर्जापुर, फरवरी 5 -- मिर्जापुर,संवाददाता। काशी हिन्दू विश्वविद्यलय के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा में बुधवार को खेल महोत्सव क्रीड़ागन 2026 का शानदार आगाज हुआ। खेल उत्सव का मूल भाव सहभागिता,भाईचारे, समूह में मिलकर कार्य करने और उत्तम स्वास्थ्य के विकास की प्रतिस्पर्धा पर केंद्रित रहा। शुभारंभ मुख्य अतिथि छात्र कल्याण अधिष्ठाता, काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रो. रंजन कुमार सिंह एवं अध्यक्षता दक्षिणी परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार ने की। क्रीड़ांगन में कुल 1700 विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। जिसमें 18 विषयों के पांच पुरुष एवं तीन महिला छात्रावास के अंतवासी शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न छात्रावासों के शोभायात्रा से हुई। शोभायात्रा में प्रथम नवीन पुरुष छात्रावास,नवीन हिमाद्री एवं विंध्यवासिनी महिला छात्रावा...