नई दिल्ली, फरवरी 6 -- जब क्रिकेट में सिक्सर किंग की बात आती है, तो जेहन में सबसे पहला नाम यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का आता है। लेकिन आज आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने जो तबाही मचाई है, उसने दुनिया भर के क्रिकेट विशेषज्ञों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या हमें नया सिक्सर किंग मिल गया है। इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में वैभव ने न केवल 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, बल्कि छक्कों की ऐसी झड़ी लगाई कि रिकॉर्ड बुक के पुराने पन्ने धुंधले पड़ गए। वैभव सूर्यवंशी ने आज के मैच में कुल 15 छक्के जड़कर यूथ वनडे के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वैभव ने किसी और का नहीं, बल्कि अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले साल 202...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.