नई दिल्ली, मार्च 31 -- दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त और टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस क्रिस्नन बैरेटो ने बताया कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि जब से उन्होंने अपने दोस्त सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर बात की है तब से कुछ प्रोडक्शन हाउसेस ने उन्हें काम देने से मना कर दिया। क्रिस्नन बैरेटो ने शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट अनसेंसर्ड विद शार्दुल में कहा, "आगर आप एक एक्टर हैं, तो आप अपने दोस्त के जाने का गम भी नहीं मना सकते हैं। अगर आपके दोस्त का निधन हो जाता है और आप उसके बारे में बात कर रहे हैं तो लोगों को लगता है कि आप ये सब सिर्फ लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि आप दुखी होने की एक्टिंग कर रहे हैं। सच्चे इमोशंस की कोई जगह ही नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.