नोएडा, दिसम्बर 12 -- ग्रेटर नोएडा। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में क्रिसमस सप्ताह मनाया गया। इस दौरान प्री नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन किया। क्रिसमस ट्री की सजावट, क्रिसमस कैरोल, क्रिसमस की कहानी, खेल, डांस, क्रिसमस कार्ड बनाना आदि गतिविधियों में बच्चों ने भाग लिया। प्रिंसिपल डॉ. रेनू सहगल ने बच्चों की सराहना की और उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस सप्ताह के दौरान बच्चों का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा। उन्हें आगे भी ऐसे ही उत्साह और आनंद के साथ गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.