कानपुर, दिसम्बर 18 -- पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने सिख और मसीही समाज के त्योहारों को देखते हुए समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ बैठक की। 25 दिसंबर को क्रिसमस है और इसी दिन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर लाटूश रोड से नगर कीर्तन निकाला जाएगा जो 80 फीट रोड होते हुए मोतीझील पहुंचेगा। सेंट जेवियर्स चर्च अशोक नगर में क्रिसमस पर देर रात तक मेला लगता है जिसमें हर धर्म के लोग आते हैं। इस पर चर्चा हुई जिसमें सलाह दी गई कि मेला को कुछ समय पहले समाप्त कर लिया जाए। यहां नगर कीर्तन रात में करीब आठ बजे पहुंचता है। रात में क्रिसमस से पूर्व घर-घर जाने वाली टोलियों की सुरक्षा की भी मांग की गई। बैठक में सरदार हरविंदर सिंह लार्ड, पादरी डायमंड यूसुफ, पादरी सत्येंद्र श्रीवास्तव और पादरी पंकज राज मलिक आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...