लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- शहर स्थित गोल्डन फ्लावर स्कूल में क्रिसमस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रोग्राम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक जसमेल सिंह मांगट , प्रबंधिका हरदीप कौर एवं उप प्रबंधक अमनप्रीत सिंह मांगट, उप प्रबंधिका रमनजीत कौर, प्रधानाध्यापक श्याम महेंद्रु , उप प्रधानाध्यापक फैजान शमशी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान पीएनसी से कक्षा पांच तक के बच्चों द्वारा सांता क्लॉज तथा फैरी की वेशभूषा की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों द्वारा क्रिसमस ट्री, क्रिसमस बेल, शाइनिंग स्टार तथा गिफ्ट बॉक्स बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा नौ से बारह तक के बच्चों द्वारा स्नोमैन तथा कैंडल डेकोरेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया...