दुमका, दिसम्बर 26 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। जिला के एकमात्र पर्यटक स्थल मसानजोर में सैलानियों की कलरब गूंजने लगी है। गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर यहां सैलानियों की अपार भीड़ उमड़ी रही। विभिन्न जिला समेत विभिन्न प्रदेश के सैलानियों का पहुंचना प्रारंभ हो गया है। यह सिलसिला मार्च महीना तक जारी रहेगा। हालांकि नए वर्ष को यहां डैम परिसर सैलानियों के लिए कम पड़ जाएगा। लोगों की अपार भीड़ पिकनिक की आंनद, प्राकृतिक सौंदर्य यहां सैलानियों को बरबस खींच लाता है। यहां डैम परिसर के शिशु बागान में पिकनिक का आनंद, बोडिंग, इको पार्क, लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पहाड़ी की सैर भी सैलानियों को खूब भाता है। दूसरी तरफ भीड़ को लेकर प्रशासनिक महकमा भी अलर्ट मोड में रहती है। मुख्य पथ के रघुनाथपुर मोड़ एवं बगनल मोड़ पर भारी वाहनों का लगा नो एंट्री मसानजोर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.