सीवान, दिसम्बर 24 -- सीवान। क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जायेगा। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। क्रिसमस को लेकर 24 दिसंबर की आधी रात 12 बजे के बाद क्रिसमस का त्योहार शुरू हो जाता है। इस दौरान चर्च में काफी भीड़ रहती है। इसे लेकर सुरक्षा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था को प्राथमिकता दी जानी है। सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि क्रिसमस के दिन गिरिजाघरों में काफी भीड़-भाड़ रहती है। इसे देखते हुए सीवान अनुमंडल क्षेत्र के सभी सीओ, बीडीओ व थानाध्यक्ष एहतियात बरतेंगे। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विशेष निगरानी रखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.