धनबाद, दिसम्बर 26 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता क्रिसमस की छुट्टी पर बिरसा मुंडा पार्क में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह दस बजे से ही लोगों का पार्क में आना शुरू हो गया। दोपहर होते-होते पार्क में लगभग दो हजार लोगों की भीड़ पहुंच चुकी थी। पार्क में लगे झूले और नए खुले वंडर पार्क की वजह से लोग यहां पहुंच रहे हैं। क्रिसमस के दिन 3800 लोगों ने इंट्री टिकट लेकर पार्क के अंदर सैर-सपाटे का मजा लिया। नए साल को लेकर नगर निगम ने भी पार्क की कमियों को दूर करने का प्रयास किया है। निगम ने टूटे हुए झूलों की मरम्मत करा दी है। सुबह ठंडी हवाओं के बीच लोग क्रिसमस की छुट्टी मनाने के लिए पहुंचे। युवतियां सेल्फी लेने में व्यस्त थीं। कई लोग घर से बना खाना लेकर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। वहीं अभी कुछ दिन पहले पार्क के पिछले हिस्से में खुले वंडर पार्क भी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.