सहारनपुर, दिसम्बर 25 -- साऊथ सिटी में क्रिसमस कार्निवल एंड एग्जीविशन के अवसर पर आईआईए महिला उद्यमी श्रुति लूथरा के संयोजन में तृतीय महिला सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्यमी प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर एसपी देहात सागर जैन भी शामिल रहे। इस अवसर पर महिला उद्यमी प्रदर्शनी की संयोजक श्रुति लूथरा को इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए सभी अतिथियों एवं गणमान्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि क्रिसमस कार्निवल के उपलक्ष्य में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित यह प्रदर्शनी एक अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है, जिससे महिला उद्यमियों को निश्चित रूप से आर्थिक एवं व्यावसायिक लाभ प्राप्त होगा। उद्घाटन के पश्चात जिलाधिकारी प्रदर्शनी में लगे महिला उद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.