कानपुर, दिसम्बर 2 -- कानपुर। मसीह समाज ने पुलिस कमिश्नर से क्रिसमस के उपलक्ष्य में चर्चों और आराधनालयों की सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि हर साल दिसंबर माह में मसीह समाज क्रिसमस त्योहार को धूमधाम से मनाता है और इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की ताकि वे अपने त्यौहार को शांतिपूर्वक और खुशहाली के साथ मना सकें। प्रतिनिधिमंडल में पास्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पादरी संजय आलविन, महासचिव पादरी जितेन्द्र सिंह और अन्य पादरी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...