वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददता। काशी के पारंपरिक वुडेन क्राफ्ट अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से अलग जगह बना रहे हैं। अबकी क्रिसमस पर काशी में तैयार वुडेन सांता क्लॉज, एंजेल और क्रिसमस ट्री की विदेशों में जबरदस्त मांग है। सबसे ज्यादा क्रिसमस डॉल की मांग की है। बनारस से इस बार करीब एक करोड़ रुपये का वुडेन क्रॉफ्ट जर्मनी, आस्ट्रेलिया, कनाडा सहित अन्य देशों में भेजा गया है। हाथ से तैयार किए जा रहे क्रिसमस से जुड़े इन खिलौनों की खास बात यह कि ये पर्यावरण के अनुकूल हैं। पारंपरिक कारीगरी और आकर्षक डिजाइन के कारण विदेशी ग्राहकों को ये खूब पसंद आ रहे हैं। इन उत्पादों का उपयोग मुख्य रूप से वॉल हैंगिंग और होम डेकोरेशन के लिए किया जा रहा है। विदेशी बाजारों में बढ़ती मांग से स्थानीय कारोबारियों और कारीगरों में खासा उत्साह है। क्रिसमस...