नोएडा, दिसम्बर 25 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट व आसपास के कस्बों में क्रिसमस पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। ओमेक्स कनॉटप्लेस, ग्रांड वेनिस सहित सभी मॉल, बाजार और चर्च इस पर्व के रंग में रंगे हुए नजर आए। इस दौरान जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए गए सुबह से ही बाजार और मॉल में भीड़ रही। छुट्टी का दिन होने की वजह से लोग परिवार के साथ घूमने निकले। बच्चों ने जमकर मौज मस्ती की। चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया,जिसमें ईसाई समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। चर्च को रंग बिरंगी और आकर्षक लाइट से सजाया गया था। फादर द्वारा बाइबिल पाठ किया गया। प्रभु यीशु के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए विश्व में अमन-चैन और भाईचारे के लिए प्रार्थना की गई। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1...