धनबाद, दिसम्बर 25 -- तोपचांची, प्रतिनिधि। तोपचांची झील की प्राकृतिक और नैसर्गिक सुंदरता की अपनी अलग पहचान है। इसकी अनुपम छटा का आनंद लेने के लिए वर्षभर पर्यटकों का यहां आना-जाना लगा रहता है। गुरुवार को क्रिसमस के अवसर पर झील की मनोरम सुंदरता निहारने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही झील परिसर में चहल-पहल बनी रही। परिवार, युवक-युवतियां और बच्चों के समूह पिकनिक मनाते व प्राकृतिक नजारों का आनंद लेते नजर आए। झील के शांत वातावरण और हरियाली ने सैलानियों को खासा आकर्षित किया। त्योहार के कारण आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे, जिससे पूरा इलाका उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...