मेरठ, दिसम्बर 26 -- क्रिसमस पर चर्चों से लेकर घरों तक खुशियों का माहौल रहा। बुधवार रात से क्रिसमस की तैयारियां पूरी कर ली गई, गुरुवार सुबह होते ही गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया। यीशु मसीह के जन्मोत्सव पर शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश गूंजता रहा। गुरुवार सुबह से शहर के चर्च में भीड़ उमड़ने लगी। कैंट स्थित सेंट जोजफ कैथलिक चर्च में बिशप ने प्रार्थना कराई और सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। बिशप के साथ फादर भास्कर जेसूराज और फादर लारेंस ने प्रार्थना कराई। बिशप ने प्रभु यीशु के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, करुणा और मानवता की सेवा का संदेश दिया। क्रिसमस पर गिरिजाघरेां को को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सांता क्लॉज के रूप में सजे कलाकारों ने बच्चों को टॉफी, चॉकलेट और उपहार वितरित किए। चर्चों के बाहर भी रौन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.