अलीगढ़, दिसम्बर 26 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। क्रिसमस को लेकर शहर भर में उत्साह बना रहा। शहर के सभी गिरिजाघरों में सुबह से ही प्रार्थना सभाएं शुरू हो गई। क्रिसमस के अवसर पर गिरजाघर को सजाया गया था। सारे चर्च जगमगा रहे थे। गुरुवार सुबह से लेकर देर शाम तक क्रिसमस का जश्न चलता रहा। क्रिसमस पर लोगों ने घरों को भी खूब सजाया। बुधवार की रात यीशु के जन्म के बाद दिवाली जैसा नजारा था। चारों तरफ यीशु के आने की खुशी में खूब आतिशबाजी हुई। अगले दिन गुरुवार को मसीह समाज के लोगों ने घरों में पकवान बनाए। घर आने वाले अतिथियों को क्रिसमस की बधाई देकर स्वागत किया। मसीही समाज के लोग अपने परिवार के साथ चर्च पहुंचे। मोमबत्तियां जलाकर यीशु से प्रार्थना की। चर्च में कैरल्स गीत गूंजने शुरू हो गए। गिरिजाघरों में यीशु के जन्म के बारे में विस्तार से बताया गया। पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.