रुद्रपुर, दिसम्बर 25 -- सितारगंज, संवाददाता। क्रिसमस के अवसर पर अनुग्रह आश्रम में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। बुधवार मध्य रात्रि में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया गया। फादर रुडोल्फ ने प्रार्थना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान प्रभु का गुणगान करते हुए दीन-दुखियों की सहायता का संकल्प लिया गया और प्रभु यीशु के उपदेशों पर चलने का आह्वान किया गया। प्रसाद का वितरण भी किया गया। आश्रम को बिजली की झालरों से सजाया गया। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना सभा में शामिल हुए। गुरुवार को फादर रुडोल्फ की अगुवाई में सुबह 10 बजे से प्रार्थना सभा आयोजित हुई। फादर जॉनी ने प्रभु का गुणगान किया और दीन-दुखियों की मदद का संकल्प दिलाते हुए प्रभु यीशु के जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में नागेंद्र कुमार, संजय मसीह, गोल्डी, पूरन ज...