मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 24 -- नीव इंटरनेशनल स्कूल एवं लिटिल मैनर स्कूल में क्रिसमस पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में रंग-बिरंगे सांता क्लाज की वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने सांता लैंड की थीम पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। क्रिसमस ट्री, लाल-सफेद सजावट, झिलमिलाती लाइट्स, रेनडियर और सांता की आकृतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय एवं आकर्षक बना दिया। उत्सव के दिन नन्हे-मुन्ने बच्चे सांता क्लॉज, रेनडियर, एल्फ और क्रिसमस थीम आधारित परिधानों में विद्यालय पहुँचे। बच्चों की रंगीन टोपियाँ, जैकेट्स, फ्रॉक्स और क्यूट एक्सेसरीज़ ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की वेशभूषा ने पूरे विद्यालय को किसी परीकथा की दुनिया जैसा रूप दे दिया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों के साथ कई रोचक और आनंददायक खेल आयोजित किए। इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए एक विशेष बेकरी वर्कशॉप हुई, जिसमें बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.