कन्नौज, दिसम्बर 23 -- कन्नौज,संवाददाता। प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों में मसीही उत्साहित और उल्लास से सराबोर हैं। मसीही की ओर से चर्च को सजाया जा रहा है। इसमें प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ीं झांकियां तैयार की जा रही हैं। शाम ढलते ही चर्च रोशनी से नहा जाते हैं, जो दूर से ही श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। चर्च परिसर में लगाए गए झिलमिलाते बल्ब, सितारे और सजावटी लाइटें लोगों को खूब भा रही हैं। देर शाम से ही श्रद्धालु चर्च पहुंचकर मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना कर रहे हैं। शहर में क्रिसमस को लेकर उत्साह का माहौल है और लोग आपसी सौहार्द व शांति के साथ इस पावन पर्व को मनाने के लिए तैयार हैं। शहर के पुलिस लाइन रोड स्थित चर्च में भी क्रिसमस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं पूर्व संध्या यानी 24 दिसंबर की रात मिडनाइट प्रेयर का विशेष...