नैनीताल, दिसम्बर 6 -- नैनीताल, संवाददाता। बढ़ते पर्यटन सीजन और क्रिसमस-न्यू ईयर पर नैनीताल में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर की नियमित पार्किंग क्षमता कागजों में भले ही लगभग तीन हजार वाहनों की बताई जाती हो, लेकिन होटल और गेस्ट हाउसों की बढ़ती संख्या और पर्यटकों के रुझान को देखते हुए यह क्षमता हर साल कम पड़ जाती है। इस चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन अब शहर के विभिन्न विद्यालयों के मैदानों को अस्थायी पार्किंग के रूप में उपयोग में लाने की योजना पर काम कर रहा है। शीतकालीन अवकाश के चलते स्कूलों में गतिविधियां सीमित रहेंगी, जिससे इन मैदानों का सुरक्षित और व्यवस्थित उपयोग संभव होगा। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अतिरिक्त पार्किंग स्थलों की पहचान और भीड़ प्रबंधन को पुख...