औरैया, दिसम्बर 24 -- अजीतमल, संवाददाता। बाबरपुर नगर स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर बुधवार को पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एन. के. मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन कर किया। इस अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। छोटे-छोटे बच्चे सांता क्लॉज की वेशभूषा में नजर आए और सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के निदेशक दीपक ने बच्चों को क्रिसमस डे के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह पर्व 25 दिसंबर को यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यीशु मसीह ने न केवल ईसाई धर्म की स्थापना की, बल्कि मानवता के कल्याण के...