घाटशिला, दिसम्बर 24 -- गालूडीह।स्वामी विवेकानंद कॉलेज आफ एजुकेशन, सालबनी में क्रिसमस दिवस एवं तुलसी पूजन कार्यक्रम महाविद्यालय के सभागार में बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ l प्रथम सत्र में क्रिसमस दिवस एवं द्वितीय सत्र में तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुरुआत शिक्षिका अपर्णा भकत के स्वागत भाषण से हुआ l इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बसंत पंडित ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रेम, सेवा, त्याग एवं सद्भावना जैसे मानवीय मूल्यों का विकास करना था। क्रिसमस जैसे पर्व आपसी प्रेम, सहयोग और मन में मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देते हैं l इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा क्रिसमस कैरोल, सांस्कृतिक नृत्य, गीत एवं लघु नाटिका की मनमोहक प्र...