खगडि़या, दिसम्बर 26 -- खगड़िया । नगर संवाददाता क्रिसमस डे के मौके पर गुरुवार को बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान बचपन प्ले स्कूल, परिसर को रंग-बिरंगी पत्तियों एवं सजावटी सामग्री से आकर्षक रूप से सजाया गया। जिससे बच्चों में विशेष उत्साह था। क्रिसमस डे के अवसर पर बच्चों ने स्वयं द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। सभी बच्चे सांता क्लॉज के वेश में स्कूल पहंुचे। उनके हाथों में जादुई पेंसिल और थैलियों में चॉकलेट थी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चर्च भ्रमण के लिए भी ले जाया गया। जहां उन्हें प्रभु यीशु के जीवन, प्रेम, त्याग और भाईचारे के संदेश के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी गई। बच्चों ने वहां उपस्थित लोगों को मैरी क्रिसमस कहकर अभिवादन किया। बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने कहा कि यहां ब...