हजारीबाग, दिसम्बर 25 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरूवार को प्रभु यीशु मसीह के अवतरण दिवस पर क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने समाज में प्रेम, शांति, सेवा और मानवता का संदेश दिया। उनके अवतरण दिवस पर क्रिसमस का आयोजन होता है। प्रभु यीशु ने जो प्रेम, शांति, सेवा एवं मानवता का संदेश दिया, उसी मार्ग पर पूरे समाज को चलने की आवश्यकता है। उनके जीवन से हमें करुणा, त्याग और सद्भाव की प्रेरणा मिलती है। अन्य प्रशिक्षुओं ने भी प्रभु यीशु के बारे में अपने विचार रखे। मौके पर डॉ. कुमारी स्वर्णा मिश्रा, बबली कुमारी, डॉ. ओमकार नाथ शर्मा, डॉ. सतीशचंद यादव, अशोक कुमार झा, वीरेन्द्र देव, राघवेंद्र प्रताप, सरोज श्रीवास्तव, राजेश कुमार वर...