हमीरपुर, दिसम्बर 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन को लेकर मसीह समुदाय में उत्साह देखने को मिल रहा है। हमीरपुर, मौदहा और राठ में चर्चों को सजाया जा रहा है। कल से ही क्रिसमस की धूम मचनी शुरू हो जाएगी। 25 दिसंबर को चर्चों में विशेष प्रार्थना होगी। मौदहा और राठ के चर्चों को बिजली की झालरों और रंग-बिरंगे स्टार से सजाया गया है। जनपद में मसीह समुदाय की संख्या ना के बराबर है। 25 दिसंबर को हमीरपुर, मौदहा और राठ में मसीह समुदाय के लोग चर्चों में इकट्ठा होते हैं और प्रभु ईसा मसीह को याद करते हुए प्रार्थना करते हैं। बाहर से भी पादरी आते हैं जो इन प्रार्थना सभाओं में भाग लेते हैं। सभी समुदाय के लोग भी मसीह समुदाय के साथ उनकी खुशियों में शरीक होते हैं। हमीरपुर में मसीह समुदाय के करीब छह परिवार हैं। पादरी सुरेश कुमार ने बताया कि कल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.