महोबा, दिसम्बर 23 -- महोबा,संवाददाता।प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को लेकर इन दिनों तैयारियां चल रही है। गिरजा घरों को सजाया गया है। मसीही समाज के लोगों में पर्व को लेकर उत्साह दिख रहा है। शाम होते ही गिरजा घर रोशनी से जगमगा उठाता है। बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह है। गिरजा घर में प्रार्थना का दौर शुरु हो गया है जबकि कैरोल गीत गूंजने लगे हैं। इन दिनों क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर हैं बाजार में जगह-जगह सांता क्लाज की ड्रेस सहित क्रिसमस ट्री व अन्य सजावट के समान बिक रहे हैं। मुख्यालय में स्थित राठ चुंगी पर स्थित गिरजा घर में सजावट की गई है। जबकि बजरिया स्थित संतजोसफ्स स्कूल में भी आयोजित गिरजाघर प्रभु की झांकियों से सजाया गया है। बच्चों में पर्व को लेकर उत्साह दिख रहा है। गिरजा घर में प्रभु के जन्म सहित अन्य झांकियां सजाई गई है बता दे कि व...