बोकारो, दिसम्बर 25 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। डीपीएस बोकारो में क्रिसमस और आगामी नववर्ष का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जगमगाते क्रिसमस ट्री और सितारों की आकर्षक सजावट के बीच छात्र-छात्राओं ने विशेष एसेंबली में सुरीले गायन व नृत्य प्रस्तुतियों से उमंग का संचार कर दिया। सीनियर विंग में विद्यार्थियों के जिंगल बेल, जिंगल बेल, जिंगल ऑल द वे... की सामूहिक सुमधुर प्रस्तुति के बाद डीपीएस स्टार कॉन्टेस्ट के विजेताओं ने अपने हुनर दिखाकर सबका भरपूर मनोरंजन किया। अर्का राज व टीम ने आर्केस्ट्रा, उत्पल वर्ना चारुकेशी ने एकल गान व वर्तिका दुबे ने रक्तबीज संहार आधारित नृत्य से सबकी सराहना बटोरी। वहीं, प्राइमरी इकाई में भी पूरे विद्यालय परिसर को फूल, क्रिसमस ट्री, टिमटिमाते बल्बों, पोस्टरों, घंटियों, स्नोमैन और सितारों से सजाया गया। एसेंबली में लाल टोपी पहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.