गाज़ियाबाद, दिसम्बर 15 -- - मॉल और रेस्तरां में क्रिसमस थीम पर ट्री, सांता क्लॉज लगाकर सेल्फी कॉर्नर लगाए गए कार्यालय संवाददाता, गाजियाबाद। जिले के मॉल और बाजारों में क्रिसमस मनाने की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। ज्यादातर मॉल क्रिसमस के लिए सजकर तैयार हैं, जो रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से जगमगा रहे हैं। सांता क्लॉज की ड्रेस, मुखौटे के साथ पाइन ट्री और उपहारों की मांग बढ़ गई है। घंटाघर, तुराबनगर, विजयनगर, राजनगर, राकेश मार्ग, राजनगर एक्सटेंशन, शास्त्री नगर, राजनगर सेक्टर-10, क्रॉसिंग रिपब्लिक समेत ज्यादातर बाजारों में क्रिसमस उत्पादों की मांग सबसे अधिक है। शास्त्री नगर के दुकानदार विकास गर्ग ने बताया कि सांता के ड्रेस की मांग सबसे ज्यादा है। बाजार में अच्छी गुणवत्ता के क्रिसमस ट्री 150 से 5000 रुपये तक में उपलब्ध हैं। क्रिसमस के ...