चाईबासा, दिसम्बर 23 -- चाईबासा। बढ़ते ठंड को देखते हुए क्रिसमस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में स्थित कुपोषण उपचार केंद्र में इलाजरत बच्चों और माताओं के बीच स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बच्चों को गर्म वस्त्र और माताओं को साड़ी के साथ गर्म वस्त्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर डीएस डा,शिव चरण हासदा ने कहा कि क्रिसमस के अवसर पर एमटीसी में इलाजरत बच्चों और माताओं को वस्त्र प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि हमेंशा किसी न किसी संस्था के द्वारा या स्वास्थ्य विभाग ने एमटीसी में कुछ न कुछ वितरण किया जाता है। यहां इलाज के साथ रहने और खाने के साथ राशि भी दिया जाता है।इस अवसर पर डा, संदीप बोदरा,एएनएम स्मिता कुमारी, कैटरिना घनवार , ज्योत्सना सिंह बेसरा, सुलेखा सुंडी,मीर कुतुबुद्दीन, ठाकुर चंद्र मुर्मु समेत प्रशिक्षु एएनएम उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.