लखनऊ, दिसम्बर 6 -- लखनऊ, संवाददाता। ईसाई समुदाय क्रिसमस को खुशी और हर्ष के साथ मनाने की तैयारी में जुट गया है। प्लम केक की तैयारियों से लेकर चर्च की सफाई, रंगाई पुताई और रंग बिरंगी लाइटों से सजावट की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। शहर से लेकर गांव तक बनी चर्चों में प्रार्थना की तैयारी भी हो चुकी है। लखनऊ कैथोलिक धर्मप्रांत के चांसलर एवं प्रवक्ता रेवरेंड डॉ. डोनाल्ड एचआर डिसूजा ने बताया कि क्रिसमस पर प्रभु के आगमन के लिए सभी चर्च में विशेष प्रार्थनाएं आदि की तैयारी हो चुकी हैं। शहर के मुख्य चर्च हजरतगंज के सेंट जोसेफ कैथेड्रल में 24 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे क्रिसमस कैरल गायन के साथ पवित्र मिस्सा होगा। इसकी अगुवाई लखनऊ के बिशप जेराल्ड जॉन मथियस और अन्य पुरोहित करेंगे। इस साल पल्ली सदस्य 25 दिसंबर की मध्य रात्रि पवित्र मिस्सा और दिन के दौरा...