झांसी, दिसम्बर 22 -- मैरी क्रिसमस मुहाने पर है। पर्व को लेकर चर्च-गिरिजाघरों, आश्रमों से लेकर मसीही परिवारों के घरों में तैयारियां तेज हैं। बाजारों में बड़े दिन की खुमारी चढ़ने लगी है। प्रभु यीशु-माता मरियम के एलबम, पोस्टर, प्रतिमा, डायरी और क्रॉस से सजे हैं। आहिस्ता-आहिस्ता खरीदारी भी बढ़ गई है। सेंट ज्यूड सिटी चर्च में प्रभु यीशू के जन्म की झांकी अनोखी होगी। यहां कारीगरों द्वारा तेजी से हाथ चलाए जा रहे हैं। सजावटी काम जोरों पर है। वहीं घरों में अजीजों-मेहमानों के लिए व्यंजनों की फेहरिस्त तैयार हो गई है। बाजारों में रिच, प्लम, चॉकलेट, कैरेट केक के ऑर्डर बुक हो गए हैं। सोमवार को सीपरी, बड़ाबाजार, मानिक चौक, सिंधी तिराहा, कोतवाली की ढाल, मालिनों का चौराहा, पसरठ, मजदूर वाली गली, चूड़ी वाली गली, बुक्स स्टोर, खिलौना शोरूम, गिफ्ट आइअमों की दुकानों ...