अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महानगर इकाई ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा। पदाधिकारियों ने निजी व सरकारी विद्यालयों में क्रिसमस के आयोजनों के नाम पर छात्रों व अभिभावकों पर बनाए जा रहे कथित मानसिक और आर्थिक दबाव पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि कई स्कूलों में बच्चों को सांता क्लॉज की वेशभूषा या विशेष लाल ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। इसके अलावा क्रिसमस से जुड़े महंगे प्रोजेक्ट्स और सामग्री के नाम पर अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। विभाग संगठन मंत्री विश्वेंद्र ने कहा कि शिक्षा के मंदिरों में उत्सव खुशी का माध्यम होने चाहिए, न कि अभिभावकों पर बोझ का कारण। प्रांत सह मंत्री खुशी सिंह ने कहा कि वेशभूषा को लेकर छात्रों पर दबाव बनाना शिक्षा ...