रांची, नवम्बर 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। सिरमटोली एनई होरो रोड में बुधवार को झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन की केंद्रीय, जिला और महानगर समिति की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 13 दिसंबर को रांची में भव्य क्रिसमस कार्निवल निकाला जाएगा। इसकी तैयारी जल्द से जल्द शुरू कर दी जाएगी। अध्यक्षता कुलदीप तिर्की ने की, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष पास्टर शैलू डाहंगा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर विमल खेस, दीपक लकड़ा, हर्षित तिर्की, अभिषेक बाड़ा, आकाश मिंज, समीर, शशि टूटी, गोल्डन विलुंग, सुप्रिया, संदीप अरुण, वंदना सहित कई सदस्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.