बिजनौर, दिसम्बर 23 -- आगामी त्योहार क्रिसमस डे और न्यू ईयर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस, एलआईयू व एस-चेक की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। मंगलवार को अभियान के तहत पुलिस, एलआईयू व एस चेक टीम ने रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस टीमों ने आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया। एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान भीड़ बढ़ने के मद्देनज़र सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचन...