अल्मोड़ा, दिसम्बर 24 -- अल्मोड़ा। क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट को लेकर पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने लोगों से दोनों उत्सव आपसी भाई चारे के साथ मनाने की अपील की है। इसके तहत सल्ट पुलिस ने मरचूला में व्यापारियों के साथ बैठक की। एसओ कश्मीर सिंह ने व्यवसाइयों को बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, आगंतुक रजिस्टर को पुख्ता रखने, अवैध गतिविधियों एवं हुड़दंग पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, निर्धारित समय सीमा के बाद लाउडस्पीकर नहीं बजाने आदि की हिदायत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...