दुमका, दिसम्बर 25 -- दुमका, प्रतिनिधि।क्रिसमस को लेकर उपराजधानी दुमका में लोगों के बीच गजब का उत्साह है। मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र के चर्च व गिरजाघरों को आकर्षक लाईटिंग से सजाया गया है। ईसाई समुदाय के लोग प्रभु यीशु के जन्म दिवस क्रिसमस को लेकर अपने-अपने घरों को भी सजाया है। सत्य, प्रेम व दया का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के जन्म दिवस क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। दुमका शहर के कई गिरजाघरों में 25 दिसंबर को सामूहिक प्रार्थना सभा की जाएगी। जिसमें ईसाई समुदाय के लोग भाग लेंगे। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना और समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिसमें ईसा मसीह के जन्म की याद में लोगों को प्रेम, शांति और क्षमा का संदेश दिया जाएगा। दुमका और आसपास के क्षेत्र में क्रिसमस का उल्लास देखने को मिल रहा है। प्रभु यीशु के आगमन के स्वागत में सभी गिरिजाघरो...