पूर्णिया, दिसम्बर 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। क्रिसमस को लेकर विभिन्न चर्च में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गिरिजा चौक, पुलिस लाइन, कला भवन के समीप चर्च को आकर्षक बनाने के लिए सजाया जा रहा है। क्रिसमस को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर देखा जा रहा है। लोग अपने अपने तरीके से क्रिसमस मनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। शहर के चर्च को बेहतरीन तरीके से सजाने का काम लगभग पूरा हो गया है। चर्च में लाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा चर्च में क्रिसमस ट्री के साथ इसे फूलों से भी सजाने को लेकर तैयारियां की जा रही है। गेंदा और गुलाब फूल से सजावट की जा रही है। चर्च में प्रार्थना करने के लिए आने वाले लोगों को कोई भी दिक्कत नहीं हो इसके लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही है। चर्च को आकर्षक ढंग से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.