गुमला, दिसम्बर 10 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले में परमवीर अल्बर्ट एक्का की मूर्ति को तोड़े जाने को लेकर उठे विवाद को सुलझाने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट और अन्य संबंधित संगठनों के साथ बैठक की। बैठक में जिला प्रशासन ने घटना पर खेद प्रकट किया और मूर्ति के सम्मान को लेकर स्पष्ट आश्वासन दिया। जिला प्रशासन से हुई वार्ता के बाद ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट के प्रदेश महासचिव प्रवीण कच्छप व अन्य संगठनों ने 11 दिसंबर को घोषित गुमला बंद को वापस लेने का निर्णय लिया। बैठक में ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट के प्रदेश महासचिव प्रवीण कच्छप,आशीष पूर्ति, अरविंद कच्छप, राबर्ट टोप्पो, होशियाना तिर्की, इरनियुस मिंज, महावीर मिंज, त्योफिल बिलुंग समेत कई अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.